What's New

Fggdcbkcjxjffcbkk

0 Sourav Pradhan

 Hhgfvhcbccnjhcbkbxbzfdfbckghfxydutkhid11. उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। हर गली, हर नुक्कड़, हर छत पर खड़े होकर हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा को नम आंखों से देख रहे थे। आंखों में भले ही आंसू थे, लेकिन सभी का सीना गर्व से चौड़ा था क्योंकि वह अपने शूरवीर को अंतिम विदाई दे रहे थे। इसके बाद इंडियन गवर्नमेंट ने इन जवानों के बलिदान को स्वीकारते हुए मेजर शैतान सिंह को युद्ध क्षेत्र में अद्भुत पराक्रम दिखाने और उनके शानदार नेतृत्व के लिए मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया। इसके अलावा तीनों प्लेटून कमांडर्स नायब सूबेदार हरिराम, नायब सूबेदार सुरजाराम और कैप्टन रामचंद्र और उनके साथ नायक रामकुमार, नायक गुलाब सिंह, लैं्स नायक सिंह राम, नायक हुकुमचंद और नर्सिंग असिस्टेंट धर्मपाल भैया को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। साथ ही सीएचएम हरफूल सिंह, हवलदार जय नारायण, हवलदार फूल सिंह और सिपाही निहाल सिंह को सेना मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 13 कुमाऊं रेजीमेंट को बैटल ऑनर रेजांग लॉ और थिएटर ऑनर लद्दाख जैसे प्रेस्टीजियस टाइटल से नवाजा गया। यहां तक कि चाइनीस आर्मी भी उनकी वीरता से इतनी प्रभावित हुई थी कि रेजांग लॉ से लौटते समय उन्होंने भारतीय जवानों के शवों के पास अपनी राइफलल्स उल्टी गाड़कर उन पर सम्मान के प्रतीक के रूप में अपनी टोपी रख दी थी। साल 1963 में ही इंडियन गवर्नमेंट ने त्रिशूल में रेजांग ला वॉर मेमोरियल बनवाया। जिन पर यहां शहीद हुए सभी 114 वीर जवानों के नाम अंकित है। यह स्मारक आज भी हर भारतीय को याद दिलाता है कि देश की मिट्टी को बचाने के लिए किन वीरों ने अपना लहू बहाया था। बैटल ऑफ एजांगला भारत और चीन के बीच 1962 में हुए वॉर का एक हिस्सा थी। और अगर आप 1962 इंडो चाइना वॉर की पूरी कहानी जानना चाहते हैं तो आप हमारी पिछली वीडियोस देख सकते हैं जिसका लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। 10. इसके बाद 10 फरवरी 1963 को इंडियन आर्मी का एक जांच दल ब्रिगेडियर टीएन रायना के नेतृत्व में रेड क्रॉस के रिप्रेजेंटेटिव्स के साथ रेजांगला पहुंचा। बर्फ से ढकी उन पहाड़ियों में जहां कभी बंकर और मोर्चे थे, वहां अब सिर्फ वीरता की खामोश गवाही बची थी। चीनी गोलाबारी से तबाह हो चुके मोर्चों के पास बिखरे रेत के बोरे, गोलियों और बमों के टुकड़े और हर तरफ युद्ध की तबाही का मंजर था। कुछ सैनिकों के शव, गोलियों और छर्रों से छलनी होकर अब भी वहां वैसे के वैसे पड़े थे। उनके हाथों में अब भी उनकी राइफलें थी, ग्रेनेड थे जैसे मरते दम तक वह लड़ते रहे हो। नर्सिंग असिस्टेंट धर्मपाल दैया के हाथ में अब भी पट्टी और मॉर्फिन की सिरिंज थी। उन्होंने अपनी जान एक घायल साथी की जान बचाते हुए गवाई थी। किसी भी जवान की पीठ पर गोली नहीं लगी थी और हर एक ने सीने पर गोली खाई थी जिससे साफ पता चल रहा था कि उनमें से किसी ने भी भागने की कोशिश नहीं की थी। मेजर शैतान सिंह का पार्थिव शरीर अब भी एक बड़े पत्थर के सहारे वैसा ही टिका हुआ था जैसा उनके साथी कैप्टन रामचंद्र छोड़कर गए थे। उनके पैरों में अब भी रस्सियों से बंधी एलएमजी थी और उंगली ट्रिगर पर अब भी वैसी की वैसी जमी हुई थी। जब ब्रिगेडियर टीएन रैना ने यह सब अपनी आंखों से देखा तो वह अपने आंसू रोक नहीं सके। उन्हें और उनके साथ मौजूद जवानों को यह गिल्ट भी खाए जा रहा था कि उन्होंने क्यों 3 महीने तक अपने इन शहीद साथियों की तलाश नहीं की। 13 फरवरी तक 114 में से कुल 97 जवानों के शव मिल सके। कुछ जवानों के हाथों से उनके हथियार तक नहीं निकाले जा सके क्योंकि वह इतनी मजबूती से उन्हें थामे हुए थे कि उनकी उंगलियां काटनी पड़ी। 96 सैनिकों का वही अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। ब्रिगेडियर टीएन रैना ने खुद अपने हाथों से इन सभी सैनिकों के शवों को सामूहिक चिता की अग्नि दी। इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंखों में आंसू थे और वह उनकी वीरता को याद कर रहे थे। मेजर शैतान सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके जोधपुर स्थित घर भेजा गया। भारतीय सेना के इतिहास में यह पहली बार हुआ था जब किसी शहीद का शरीर घर भेजा गया था। 9. इस बैटल के केवल 3 दिन बाद चाइना ने सीजफायर की भी घोषणा कर दी और दोनों देशों के बीच एक महीने से चला आ रहा लंबा युद्ध भारत की हार के साथ समाप्त हो गया। रेजांग लॉ बैटल को इंडियन मिलिट्री हिस्ट्री की सबसे भयंकर लड़ाईयों में से एक माना जाता है। जहां एक इलाके की रक्षा करते हुए लगभग सभी जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। लेकिन अफसोस की बात यह है कि इन वीरों के बलिदान को देश ने लंबे समय तक अनदेखा किया। 120 में से जो पांच सैनिक लौट कर आ गए थे। उन्होंने बटालियन हेड क्वार्टर में अपने सीनियर ऑफिसर्स को युद्ध की पूरी सच्चाई बताई कि रेजांग लॉ में दुश्मन से मुकाबला करते हुए उन पांचों के अलावा उनकी टुकड़ी के सारे जवान शहीद हो गए हैं। आगे उन जवानों ने सीनियर ऑफिसर्स को यह भी बताया कि रेजांग ला पर उन्होंने और उनके साथी जवानों ने 1300 से ज्यादा चीनी सैनिकों को मार गिराया था। ऐसे में वहां मौजूद दो-तीन ऑफिसर्स को छोड़कर किसी को भी उनकी बात पर विश्वास नहीं हुआ और उन्हें यही लगा कि यह लोग झूठ बोल रहे हैं और युद्ध का मैदान छोड़कर भाग आए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद उन्हें कोर्ट मार्शल की धमकी देते हुए उनके खिलाफ एक जांच कमेटी बनाई गई। अपनों से मिले अपमान ने जिंदा वापस लौटे जवानों का दिल तोड़ कर रख दिया। यहां तक कि समाज भी उन्हें शक की निगाहों से देखने लगा। किसी ने उन्हें भगोड़ा कहा तो किसी ने देशद्रोही इतना ही नहीं उनके बच्चों तक को स्कूलों से निकाल दिया गया। जहां इस बैटल से जिंदा बचे पांचों सैनिकों को बदनामी से गुजरना पड़ रहा था तो वहीं बाकी शहीद हुए सैनिकों की भी कोई खोज खबर नहीं ली गई और उनके पार्थिव शरीर करीब 3 महीने तक बर्फ पर यूं ही पड़े रहे। लड़ाई खत्म होने के बाद वहां भारी बर्फबारी हुई थी। जिस वजह से उस इलाके को नो मैनस लैंड घोषित कर दिया गया था और इसलिए वहां कोई लोकल भी नहीं जा पाया था। लेकिन युद्ध खत्म होने के करीब 3 महीने बाद फरवरी 1963 में एक गढ़रिया अपनी भेड़ों को चरातेचराते रास्ता भटक गया और एजांगला पहुंच गया। उसने यहां हाथों में राइफल और ग्रेनेड लिए कई भारतीय जवानों के शवों को देखकर तुरंत नजदीकी इंडियन आर्मी पोस्ट तक इसकी सूचना दी।8. कुछ दूर और चलने के बाद वहां उन्हें एक कुत्ता दिखाई दिया जो रेजांग ला में भारतीय सैनिकों की पोस्टिंग के दौरान वहां आया करता था। उस कुत्ते को देखकर निहाल सिंह को काफी हौसला मिला और उन्हें लगा कि यह कोई संकेत है। जब कुत्ते ने एक दिशा में चलना शुरू किया तो वह उसी को फॉलो करने लगे और आखिरकार नीचे मौजूद भारतीय बटालियन हेड क्वार्टर तक पहुंचने में कामयाब हो गए। निहाल सिंह आज भी मानते हैं कि उस कुत्ते के रूप में भगवान ने उनकी मदद करने के लिए किसी फरिश्ते को भेजा था। आगे रामचंद्र और उनके तीन साथी भी किसी तरह से चाइनीस सोल्जर्स के चंगुल से निकलकर बटालियन हेड क्वार्टर पहुंचने में सफल रहे। लेकिन दुर्भाग्य से एक सैनिक की चाइना के प्रिजन हाउस में ही मौत हो गई। 13 कुमाऊं के केवल 120 जवानों ने बर्फीली पहाड़ियों से ढके रेजांग ला के बैटल फील्ड में चाइनीस सैनिकों का इतनी बहादुरी से मुकाबला किया था कि उन्होंने चाइना की तरफ से आई करीब-करीब आधी टुकड़ी का सफाया कर दिया था। साथ ही चीन के सैकड़ों सैनिक बुरी तरह से घायल हो चुके थे। अगर भारत के उन 120 वीर जवानों के पास बेहतर राइफिलें, भरपूर गोला बारूद, बर्फ से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े और जरूरी आर्टिलरी सपोर्ट होता, तो यह बहादुर जवान ना जाने चीन की सेना का और कितना बुरा हश्र करते। जहां 1962 के इस इंडो चाइना वॉर में दूसरे मोर्चों पर चाइनीस सोल्जर्स एक आसान जीत हासिल कर रहे थे। वहीं रेजांग लॉ पर भारतीय जवानों ने उन्हें कई घंटों तक इंगेज करके ना केवल उनके बड़ी तादाद में सैनिकों को मार गिराया बल्कि उनके वॉर एमुनेशन के एक बड़े हिस्से को भी बुरी तरह से बर्बाद कर दिया था। इतनी बड़ी क्षति के बाद चाइनीस सोल्जर्स अपने मेन ऑब्जेक्टिव चुल की एस ट्रिप को कब्जाने की हिम्मत नहीं कर सके और जीत के बावजूद वो अपने मकसद में बिना कामयाब हुए पीछे की ओर लौट गए।7. उन्होंने दुश्मन पर वार करते हुए अपनी सांस टूटने से पहले रामचंद्र से आखिरी बात कही। तुम मेरा यह कहना मान लो। फौरन अपनी पोस्ट पर लौट जाओ। अपने साथियों को बंदी होने से बचाओ और हो सके तो बटालियन हेड क्वार्टर्स जाकर सीईओ साहब को बताना कि हमारी कंपनी ने यह युद्ध किस बहादुरी के साथ लड़ा है। बस इतना कहकर सुबह के करीब 8:15 बजे मेजर शैतान सिंह अपनी आखिरी सांस तक लड़ते हुए शहीद हो गए। इसके बाद रामचंद्र फिर से मोर्चे पर लौटे और अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर दुश्मन से लड़ने लगे। लेकिन चीनी सेना की भारी संख्या और उन्हें मिल रही हथियारों की सप्लाई के आगे वह और उनके बचे हुए साथी दुश्मन का ज्यादा देर तक सामना नहीं कर सके। अब तक मेजर शैतान सिंह समेत कुल 114 भारतीय सैनिक अपने प्राणों की आहुति दे चुके थे। अब मैदान में यहां केवल छह भारतीय सैनिक जिंदा थे। लेकिन अब तक वह भी बेहद गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। इसी के चलते जल्द ही कैप्टन रामचंद्र समेत सभी जिंदा बचे छह के छह जवानों को चीनी सैनिक बंदी बनाकर अपनी मिलिट्री पोस्ट में ले गए। इन छह जवानों में से निहाल सिंह सबसे ज्यादा होश में थे और उन्होंने तय किया कि वह दुश्मन के जंगुल से भाग निकलेंगे। बंदी बनाए जाने की अगली ही रात निहाल सिंह पहरे पर तैनात चीनी सिपाहियों को चकमा देकर वहां से भाग निकले। रात के अंधेरे में उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि भारतीय सीमा में दाखिल होने का रास्ता किस तरफ से है। लेकिन इसके बावजूद वो एक अनुमान पर एक ही दिशा में लगातार भागते रहे। कुछ देर बाद जब चाइनीस सोल्जर्स को उनके भागने का पता चला तो उन्होंने निहाल सिंह को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दुश्मन की फायरिंग के वक्त वो उनसे केवल 500 मीटर की दूरी पर थे और ऐसे में उनकी जान हलक में आ गई। लेकिन उन्होंने भागना नहीं छोड़ा।6. दुश्मन उनका यह जज्बा देखकर सन्न्य रह गया। चीनी सैनिकों को इस बात ने चौंका दिया था कि आखिर एक जवान किस बहादुरी तक जाकर लड़ सकता है। दुश्मन को समझ आ चुका था कि जब तक मेजर शैतान सिंह मैदान में टिके हैं, भारतीय जवानों का हौसला यूं ही बरकरार रहेगा। इसलिए इसके बाद चीनी सैनिक मिलकर मेजर शैतान सिंह को निशाना बनाने लगे। कुछ ही मिनट बाद दुश्मन का एक बस्ट उनके पेट में जा और पेट से खून का फवारा निकल पड़ा। अपने कमांडर की यह हालत देखकर सीएचएम हरफूल सिंह का खून खौल उठा। उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर अपनी लाइट मशीन गन से उस चीनी सैनिक को निशाना बनाया जिसने मेजर शैतान सिंह पर बर्स्ट फायर किया था। लेकिन इस जवाबी हमले में खुद हरफूल सिंह को भी दुश्मन की गोली लग गई। उन्होंने अपने प्राण त्यागने से पहले चिल्लाते हुए कैप्टन रामचंद्र से कहा कि किसी भी कीमत पर मेजर साहब को दुश्मन के हाथ मत लगने देना। बस लगने की वजह से मेजर शैतान सिंह के शरीर से काफी खून बह चुका था। उनके पेट में भयंकर दर्द हो रहा था। इसलिए उन्होंने कैप्टन रामचंद्र से कहा, रामचंद्र मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है। तो मेरी बेल्ट खोल दो। लेकिन जब रामचंद्र ने उनके वर्दी के अंदर हाथ डाला तो उन्हें महसूस हुआ कि मेजर शैतान सिंह की आंतें बाहर आ चुकी थी। इसलिए उन्होंने उनकी बेल्ट नहीं खोली। दुश्मन की ओर से अब भी लगातार मोटार फायरिंग जारी थी। चारों ओर तबाही मची हुई थी। भारतीय सैनिकों के तंबू जलकर खाख होने लगे थे और भारत की ओर से ज्यादातर जवान शहीद हो चुके थे। ऐसे में रामचंद्र के दिमाग में हरफूल सिंह की वह बात बार-बार दौड़ रही थी कि मेजर साहब को चीनियों के हाथ मत लगने देना। रामचंद्र ने सबसे पहले अपने पास मौजूद सभी सेंसिटिव डॉक्यूमेंट्स चला दिए और फिर अपने कुछ साथियों की मदद से मेजर शैतान सिंह को पीठ पर लादकर वहां से करीब 800 मीटर दूर ले गए और एक बड़े पत्थर के पास लाकर उन्हें लिटा दिया। मेजर शैतान सिंह युद्ध क्षेत्र को छोड़ना नहीं चाहते थे। लेकिन उनका शरीर अब लड़ने की हालत में नहीं बचा था। शरीर से लगातार रिश्ते खून की वजह से वह बार-बार बेहोश हो रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने दुश्मन को लाइट मशीन गन से निशाना बनाने के लिए अपनी पोजीशन ले ली। 5. लास्ट मैन लास्ट राउंड यानी आखिरी आदमी अपनी आखिरी गोली तक युद्ध जारी रखेगा। क्योंकि प्लेटून से की पोजीशन रणनीतिक रूप से काफी अहम थी और यहां भारत की ओर से भारी नुकसान हो चुका था। इसलिए प्लेटून नाइन के जवानों को प्लेटून से की पोजीशन पर तैनात कर दिया गया। इस दौरान मेजर शैतान सिंह भी अपने साथी की शहादत के बाद खाली पड़े एलएमजी पोस्ट पर तैनात हो गए। उन्होंने वहां से दुश्मन को मुंहत तोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। कुछ देर तक दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग होती रही क्योंकि यहां भारतीय फौज को कोई भी आर्म सप्लाई नहीं हुई थी इसलिए अब तेजी से जवानों की गोलियां खत्म हो रही थी। ऐसे में कुछ जवानों ने दुश्मन से हैंड टू हैंड कॉम्बैट शुरू कर दी। भारतीय सैनिक चीनियों को पहले अपने करीब आने देते और फिर उनके पास आते ही अपनी राइफलों के बेनेट से चीनियों पर टूट पड़ते। लेकिन चाइनीस सोल्जर्स के जैकेट्स इतने मोटे थे कि बेनेट का उन पर खास असर नहीं हो रहा था। ऐसे में अच्छे कद काठी के कुछ भारतीय जवानों ने उन्हें अपने शारीरिक बल से पछाड़ना शुरू कर दिया। इनमें से कई ऐसे थे जो सेना में भर्ती होने से पहले अपने गांव में कुश्ती लड़ते थे। लेंस नायक सिंह राम और उनके भाई नायक गुलाब सिंह भी पहलवान थे और युद्ध के मैदान में उनकी पहलवानी आज चीनियों के लिए जानलेवा साबित हो रही थी। दोनों भाई एक साथ दो-दो चीनियों को गर्दन से पकड़ कर आपस में टकरा देते और कभी उन्हें जमीन पर पटक कर धराशाही कर देते। इधर मेजर शैतान सिंह मोर्चे पर डटे हुए थे। वह बीच-बीच में दौड़-दौड़ कर अपने जवानों को मैदान में डटे रहने के लिए प्रेरित भी कर रहे थे। इस बीच उन्हें हाथ में गोली लग गई और एक चाइनीस स्प्लिंटर उनके कंधे को चीरता हुआ निकल गया। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पट्टी करवा कर दोबारा युद्ध मैदान में आ धमके। कुछ देर बाद उनका हाथ इतना ज्यादा डैमेज हो गया कि वो ठीक से राइफल भी नहीं चला पा रहे थे। इसलिए उन्होंने रस्सी के सहारे मशीन गन को पैरों में बांध लिया और चीनी सैनिकों पर गोलियां बरसाने लगे।4. अक्सर चाइना की तरफ से एक बड़ा हमला आता दिख रहा है। लगभग 400 दुश्मन सैनिक तेजी से हमारी ओर बढ़ रहे हैं। कुछ ही देर में प्लेटून एट से भी सूचना आई कि चोटी की तरफ से करीब 800 चीनी सैनिक उनकी तरफ भी आ रहे हैं। चाइना की ओर से यह दिन का तीसरा और फुल फ्रंटल अटैक था। भारतीय सैनिकों ने भी अपनी-अपनी पोजीशन से मोर्चा संभाल लिया। मेजर शैतान सिंह ने अपने जवानों को इस बार केवल राइफल से ही नहीं बल्कि लाइट मशीन गंस, मोटार और ग्रेनेड से भी जवाब देने का आदेश दिया। उन्होंने लगातार घटते एमुनेशन को देखते हुए जवानों को सख्त निर्देश दिया कि एक भी गोली बर्बाद नहीं होनी चाहिए। फायर तभी किया जाए जब दुश्मन उनकी रेंज में हो। भारतीय जवानों ने इस बार भी इतनी बहादुरी और सटीकता से चीनी सिपाहियों का सामना किया कि कुछ ही मिनटों के अंदर कई चाइनीस सोल्जर्स मारे गए और बाकियों को एक बार फिर पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। लेकिन इस बार चीनी सैनिकों को फिर से हमला करने के लिए एकजुट होने में ज्यादा समय नहीं लगा। बार-बार के नाकाम हमलों के बाद चीन के सैनिकों ने इस बार अपनी प्लानिंग में बदलाव किया। छोटे-छोटे हमले करके वो पहले ही भारतीय सैनिकों के पास मौजूद एमुनेशन के एक बड़े भाग को खत्म करवा चुके थे। और जहां अब तक चीन के सैकड़ों सैनिक मारे गए थे, तो वहीं भारत की तरफ से दर्जनों जवान शहीद हो गए थे। ऐसे में जैसे ही उन्हें भारत की ओर से गोलीबारी कम होती दिखी, उन्होंने इस बार चोटियों की आड़ लेकर भारतीय जवानों पर गोलीबारी की जगह मोटार फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से भयंकर गोलीबारी होने लगी। रात के अंधेरे में ऊंचाई पर होने की वजह से भारतीय जवानों को दुश्मन के निशाने से बचने में मदद मिल रही थी। लेकिन जैसे ही सुबह के 6:25 हुए, चारों तरफ हल्का-हल्का उजाला होने लगा। इस रोशनी की वजह से भारतीय पोस्ट और उनके हथियारों की पोजीशनिंग, दुश्मन को दूर से ही साफ-साफ दिखने लगी। इसके बाद चाइनीस सोल्जर्स ने ना केवल मोटार से गोलीबारी की बल्कि वह बीच-बीच में भारतीय जवानों पर आरसीएल बम भी फेंक रहे थे। इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ ही देर में भारत की मोटार पोस्ट बुरी तरह से बर्बाद हो गई। प्लेटून से और प्लेटून एट जो फ्रंट पर थी उनके काफी जवान देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए जो जिंदा बचे थे वो गंभीर रूप से घायल थे। ऐसे हालात में मेजर शैतान सिंह ने अपने बचे हुए जवानों को एक ऑपरेशनल ऑर्डर दिया।

  • Older

    Fggdcbkcjxjffcbkk

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Galaxy Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable